प्रयोग के आधार पर शब्द-भेद

प्रयोग के आधार पर शब्दों के भेद 

प्रयोग के आधार पर शब्दों को आठ वर्गों में विभक्त किया गया है |
  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • क्रिया
  • विशेषण
  • क्रियाविशेषण 
  • सम्बन्धबोधक
  • समुच्चय बोधक 
  • विस्मयादि  बोधक  

विकार के आधार पर शब्द-भेद 

विकार के आधार पर शब्दों को दो भागों में बांटा गया है ।
  • विकारी शब्द 
  • अविकारी शब्द 
विकारी शब्द - वे शब्द जिनमें प्रयोग के समय लिंग-वचन-कारक-काल आदि के आधार पर परिवर्तन हो जाता है ।विकारी शब्द कहलाते हैं।ये हैं - संज्ञा,सर्वनाम,क्रिया तथा विशेषण आदि विकारी शब्द होते हैं।

अविकारी शब्द -वे शब्द जिनका रूप प्रयोग के समय किसी भी स्थिति में परिवर्तित नहीं होता है, उन्हें अविकारी शब्द कहते हैं।
क्रियाविशेषण,संबंधबोधक ,समुच्चयबोधक,विस्मयादिबोधक शब्द अविकारी शब्द हैं।

हिन्दी भाषा व्याकरण, काव्य-शास्त्र, हिन्दी साहित्य का इतिहास एवं हिन्दी व्याकरण ऑनलाइन टेस्ट देने उनकी उत्तर व्याख्या वीडियो देखने के लिए log in करें hindikojano.com और हिन्दी भाषा से सम्बंधित समस्त विषय-वस्तु प्राप्त करें |

1 comment:

काव्य-गुण