शब्द विचार (Morphology)

वर्णों का सार्थक समूह शब्द कहलाता है |

वर्ण और पद में भेद 

वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाते हैं  |
हम कह सकतें हैं ,कि कोई भी शब्द जब तक स्वतन्त्र स्थिति में है शब्द कहलाता है | वाक्य में प्रयुक्त होने पर वही शब्द पद बन जाता है | जैसे -
'मोहन ' शब्द स्वतन्त्र तक शब्द है | वही मोहन वाक्य में प्रयुक्त होने पर
  'मोहन' रोज विद्यालय जाता है |
पद बन जाता है |

शब्दों का वर्गीकरण 

(1) अर्थ के आधार पर 
(2) उत्पत्ति के आधार पर 
(3) रचना या बनावट के आधार पर 
(4) प्रयोग के आधार पर 
(5) विकार के आधार पर

(1) अर्थ के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण -
अर्थ के आधार पर शब्द सार्थक और निरर्थक दो प्रकार के हो सकते हैं |
जिन शब्दों का अर्थ निश्चित होता है ,वे सार्थक शब्द कहलाते हैं |
और जिन शब्दों का कोई अर्थ निश्चित न हो वे निरर्थक शब्द कहलाते हैं |
सार्थक शब्द दो प्रकार के होते हैं
1 एकार्थी -जिन शब्दों का केवल एक अर्थ निकलता है ,एकार्थी शब्द कहलाते हैं | जैसे-रोटी ,पानी आदि
2 अनेकार्थी-जिन शब्दों के एकाधिक अर्थ होते हैं, उन्हें अनेकार्थी शब्द कहते हैं |
जैसे - 
 कनक= सोना,धतूरे का पौधा |
 कर = हाथ ,टैक्स 
अर्क = सूर्य ,रस,और आक का पौधा आदि

  पर्यायवाची-शब्द (Synonyms)

जिन शब्दों के अर्थ में समानता पाई जाती है , वे पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं |
जैसे - आकाश = गगन ,नभ 
       आँख =नयन,नेत्र,लोचन   आदि 

विलोम-शब्द (Antonyms)

एक दूसरे के उल्टा (विपरीत ) अर्थ देने वाले शब्द विलोम-शब्द या विलोमार्थक शब्द कहलाते हैं |

जैसे-   दिन= रात

अच्छा= बुरा 

अनेंकों शब्दों के लिए एक शब्द (One Word substitution)

वे शब्द जिनका प्रयोग अनेक शब्दों के लिए या कोई वाक्यांश के लिए किया जाता है ,अनेक शब्दों के लिए एक शब्द कहलाते हैं | जैसे-
वह व्यक्ति जो कविता लिखता है  - कवि 

 श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द (homophones)

वे शब्द जो सुनने में तो समान लगते हैं,किन्तु उनके अर्थ में भिन्नता रहती है| श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं |जैसे-   गृह - घर               
          ग्रह - नक्षत्र
       जलज - कमल         
      जलद - बादल
नोट:-हिन्दी भाषा व्याकरण, काव्य-शास्त्र, हिन्दी साहित्य का इतिहास एवं हिन्दी व्याकरण ऑनलाइन टेस्ट देने उनकी उत्तर व्याख्या वीडियो देखने के लिए log in करें hindikojano.com और हिन्दी भाषा से सम्बंधित समस्त विषय-वस्तु प्राप्त करें |

No comments:

काव्य-गुण