सर्वनाम (sarvnam)

सर्वनाम (Pronoun in hindi)

सर्वनाम की परिभाषा -वे शब्द जो सभी (सर्व)के नामों के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं।अर्थात संज्ञा के स्थान पर काम आने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। 
उदहारण के लिए-मैं,तुम,वह,वे,कौन,क्या आदि शब्द।

सर्वनाम के भेद 

हिन्दी में सर्वनाम के 6 भेद किये गए हैं -
1 पुरुषवाचक सर्वनाम 
2 निश्चयवाचक सर्वनाम 
3 अनिश्चयवाचक सर्वनाम 
4 सम्बन्धवाचक सर्वनाम 
5 प्रश्नवाचक सर्वनाम 
6 निजवाचक सर्वनाम 

1  पुरुषवाचक सर्वनाम 

वे सर्वनाम शब्द जो बोलने वाले,सुनने वाले तथा अन्य व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होते हैं, पुरुष वाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद किये गये हैं -

(क) उत्तम पुरुष - बोलने वाला या बात को कहने वाला वक्ता उत्तम पुरुष होता है,वह अपने लिए मैं,हम आदि शब्दों का प्रयोग करता है।
(ख) मध्यम पुरुष -सुनने वाला मध्यम पुरुष होता है।
   तुम मेरे अच्छे दोस्त हो 
यहाँ पर उत्तम पुरुष अपने दोस्त (सुनने वाले के लिए )के लिए तुम शब्द का प्रयोग कर रहा है ,इसलिए तुम मध्यम पुरुष है |
(ग) अन्य पुरुष -जब बोलने वाला सुनने वाले के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के लिए सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है , वे अन्य पुरुष कहलाते हैं | जैसे - वह ,वे आदि शब्द |

(2) निश्चयवाचक सर्वनाम  

वे सर्वनाम शब्द जिनसे पास अथवा दूर की निश्चित वस्तुओं एवम् व्यक्तियों का बोध होता है निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे -
यह , ये , वह , वे आदि शब्द |

(3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम 

वे सर्वनाम शब्द जो किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध न कराकर अनिश्चित व्यक्ति व वस्तु का बोध कराते हैं , उन शब्दों को अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |
जैसे-कोई ,कुछ ,किसी ,आदि शब्द |

(4) सम्बन्धवाचक सर्वनाम 

वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग वाक्य में आये दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध बताने के लिए किया जाता है , सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं |जैसे - 
 जो , सो , जैसा ,वैसा ,जिसने  आदि शब्द |

(5) प्रश्नवाचक सर्वनाम 

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों के विषय में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है,वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं | जैसे-
 क्या ,कौन , कैसे ,कब आदि |

(6) निजवाचक सर्वनाम 

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वाक्य में कर्ता के साथ अपनापन दिखानें के लिए किया जाता है, उन शब्दों को निजवाचक सर्वनाम कहते हैं | जैसे -
आप, स्वयं, खुद, अपने आप आदि शब्द |

No comments:

काव्य-गुण