विशेषण (adjective)

विशेषण (Adjective)

विशेषण की परिभाषा  

वे शब्द जो किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं , विशेषण कहलाते हैं | जैसे गाय का दूध मीठा होता है |
आकांक्षा बुद्धिमान लड़की है |
यहाँ पर मीठा शब्द गाय के दूध की और बुद्धिमान शब्द आकांक्षा की विशेषता बता रहा है | ये दोनों शब्द विशेषण हैं |
जिसकी विशेषता बताई जाती है ,उसको विशेष्य और जिस शब्द के द्वारा विशेषता बताई जाती है,उसे विशेषण कहते हैं |
विशेषण शब्द प्रायः विशेष्य से पहले आता है |

विशेषण के भेद 

हिंदी भाषा में विशेषण के चार भेद बताये गये हैं -
  1. गुणवाचक विशेषण 
  2. संख्यावाचक विशेषण 
  3. परिमाण वाचक विशेषण 
  4. सार्वनामिक विशेषण 

(1) गुणवाचक विशेषण 

वे शब्द जो किसी व्यक्ति या वस्तु का रंग,रूप,  गुण, दशा, गंध, काल, स्थान, स्वाद, अच्छाई, बुराई आदि का बोध कराये |गुण वाचक विशेषण कहलाते हैं |
वैसे विशेषण का अर्थ ही गुण होता है ,किन्तु यहाँ गुण और दोष दोनों का विवेचन किया जाता है | 
जैसे :
अवस्था- युवा , सूखा ,तरुण 
गुण- दोष- अच्छा , बुरा , ईमानदार , दयालु , विनम्र आदि |
  रंग- काला,पीला,नीला आदि |
आकार- छोटा , बड़ा , ऊँचा , लंबा , चौड़ा , तिकोना आदि |
स्वाद- खट्टा , मीठा , मधुर ,  कड़वा  आदि |
स्पर्श- कठोर , नरम , खुरदरा ,  चिकना आदि |
गंध- सुगंधित , दुर्गन्धपूर्ण , बदबूदार , गंधहीन आदि |
दिशा- उत्तरी , पूर्वी , दक्षिणी , पश्चिमी |
दशा- नया , पुराना , रोगी  आदि | 

(2) परिमाण वाचक विशेषण

वे शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की माप-तोल ,मात्रा सम्बन्धी विशेषता प्रकट करे,परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं |जैसे-
आधा किलो चीनी , दो लीटर दूध, कुछ केले आदि
परिमाणवाचक विशेषण भी दो प्रकार के होते हैं -
(अ ) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(ब)  अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

(3) संख्यावाचक विशेषण 

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या सम्बन्धी विशेषता का बोध कराते उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं | 
ये भी दो प्रकार के होते हैं -
(क) निश्चित संख्यावाचक-तीन,चौथा,दर्जन,चौगुना आदि 
(ख) अनिश्चित संख्यावाचक-कुछ,सब,थोड़े,बहुत,आदि 

(4 ) सार्वनामिक विशेषण 

वे सर्वनाम शब्द जो विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं | सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं | 
सार्वनामिक विशेषण तीन प्रकार के होते हैं -

  • निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण - वह,वे,यह,ये, आदि 
  • अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण -कोई,कुछ आदि 
  • प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण -कौन,क्या,किस आदि     
















No comments:

काव्य-गुण