आओ नया समाज बनाएं
आओ नया समाज बनाए ,
इस धरती को स्वर्ग बनाएं |
आओ नया समाज बनाए ||
जाति- पाति के बंधन तोडे,
अपनेपन की कडियां जोडे |
इस धरती के हर मानव का,
मानवता से नाता जोडे ||
एक दूसरे के सुख दुख में,
मिलकर बैठे हाथ बढाएं |
आओ नया समाज बनाए ||
इस माटी का कण कण चंदन,
इसे करें हम शत-शत वंदन |
नई रोशनी की किरणें बन,
आज सजा दें हर घर आँगन |
मिल-जुलकर आगे बढने का,
मिलकर बैठे हाथ बढाएं |
आओ नया समाज बनाए ||
इस माटी का कण कण चंदन,
इसे करें हम शत-शत वंदन |
नई रोशनी की किरणें बन,
आज सजा दें हर घर आँगन |
मिल-जुलकर आगे बढने का,
सबके मन में भाव जगाएं |
आओ नया समाज बनाए ||
श्रम को जीवन मंत्र बनाएं,
ऊंच-नीच का भेद मिटाएं,
भारत माता के सपूत बन,
नवजीवन की अलख जगाएं
आओ नया समाज बनाए
आओ नया समाज बनाए ||
श्रम को जीवन मंत्र बनाएं,
ऊंच-नीच का भेद मिटाएं,
भारत माता के सपूत बन,
नवजीवन की अलख जगाएं
आओ नया समाज बनाए
No comments:
Post a Comment